Living Healthy

Good health is not something we can buy.However, it can be an extremely valuable savings account.

Maintaining Good Health

Maintaining good health should be the primary focus of everyone.

Healthy Fruits

The only way to keep your health is to eat what you don’t want, drink what you don’t like, and do what you’d rather not.” – Mark Twain

Exercise

Those who do not find time for exercise will have to find time for illness.– Edward Smith – Stanley

Healthy Foods

Health requires healthy food.”– Roger Williams

Choose Master Health check up plan after age-60 (p.a)

The secret of health for both mind and body is not to mourn for the past, not to worry about the future, or not to anticipate troubles, but to live the present moment wisely and earnestly.” –Siddartha Guatama Buddha

Walking Regularly (30 to 60 min per day)

Walking is not only a way of reducing your weight but also gives you the perfect environment to ponder life.

Ayurveda

The great thing about Ayurveda is that its treatments always yield side benefits, not side effects.”

Morning Walk

A morning walk gives the body a chance to forgive the trials and tribulations of yesterday, to shed its rubbish and mental clutter. —Terri Guillemets

Health is Wealth

“A good laugh and a long sleep are the best cures in the doctor’s book.” –Irish proverb

Friday, May 28, 2021

Deepawali


 लाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.

गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा

Read - Gulab Jamun Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun

  • मावा (खोया) - 250 ग्राम  (1 1/4 कप)
  • पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3  टेबिल स्पून)
  • काजू -  1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
  • किशमिश - टेबल स्पून
  • चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
  • घी - गुलाब जामुन तलने के लिये

विधि - How to make Gulab Jamun

मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.

गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.

तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी  चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये.  सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).

3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें,  गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये.  तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये.  थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद  चाशनी में डुबा दीजिये.  इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.

चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.

तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.

गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोस

Guddy pack

 



गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी, सबसे आसन तरीका| Gulab Jamun recipe in hindi

 
0

गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी Gulab Jamun homemade recipe in hindi

भारत की सबसे पुरानी मिठाई के रूप में गुलाब जामुन का नाम सबसे पहले आता है. ट्रेडिशनल मिठाई का मतलब ही गुलाब जामुन होता है. खोवे के गोले को डीप फ्राई कर चाशनी में डाला जाता है. ये एक ऐसी मिठाई है जो हर किसी से नहीं बनती, पुराने जंचे हुए हाथ ही इसे अच्छा बना सकते है. वैसे बाजार में गुलाब जामुन के इंस्टेंट मिक्स भी मिल जाते है, लेकिन पुराने तरीके से बनी खोये की ये मिठाई होममेड ही अच्छी लगती है. कोई भी त्यौहार हो, या गेस्ट का आना हो गुलाब जामुन सबकी पहली पसंद होती है. इसे आप बनाकर पहले रख सकते है, ये 10 दिन तक आराम से चलते है. गुलाब जामुन में मेन रोल खोये का ही होता है, हर खोवे से गुलाब जामुन नहीं बनाया जा सकता. औथेन्तिक गुलाब जामुन को हरियाली खोवे से बनाया जाता है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट व मुहं में जाते ही घुल जाता है. पुराने समय में जब हर चीज घर पर ही बनती थी, खोये को ठंडी में बनाया जाता था व उसे गर्मियों में उपयोग किया जाता था. लम्बे समय तक रखे रहने की वजह से खोये का कलर हरा हो जाता था. इसलिए उसे हरियाली खोया कहा गया.

gulab jamun

आज के समय में घर पर तो खोया नहीं बनाया जाता है, आप मार्किट में जाकर गुलाब जामुन के लिए आने वाले खोये को ले आये, ये खोया काफी सॉफ्ट होता है. मैं आज आपको गुलाब जामुन की रेसिपी बताती आप इसे स्टेप वाई स्टेप फॉलो करेंगे तो ये बहुत अच्छे बनेंगें.

गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी Gulab Jamun homemade recipe

मात्रा – 30 गुलाब जामुन

तैयारी का समय  5 min

बनाने का समय – 40 min

गुलाब जामुन बनाने की सामग्री –

नीचे दी गई तालिका में आपको गुलाब जामुन बनाने की सामग्री बताई गई है.

सामग्री का नाममात्रा
मावा2 कप
मैदा¼ कप
3 tbspमिल्क पाउडर
छेना¼ कप
सोडा¼ कप
शक्कर2 कप
घीफ्राई करने
पीसी इलायची¼ tsp

गुलाब जामुन बनाने की विधि (Gulab Jamun method)–

  1. खोवा को किस लें, इसमें छेना को मसल कर मिला लें.
  2. अब इसमें सोडा, मैदा, इलायची पाउडर और थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से मैश करें, चिकना सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
  3. अब एक बर्तन में शक्कर व 2 कप पानी डाल कर पकाएं, चीनी अच्छे से घुलने के बाद 1-2 min तक पकाएं. अब अंगूठे व ऊँगली में इसे लेकर देखें. आधे तार की चाशनी इसके लिए चाहिए. अब इसे ठंडा करने रख दें.
  4. अब खोये के मिक्सचर के 30 गोले बना लें. गोले के बीच में चिरोंजी या पिस्ता भर लें.
  5. एक नॉनस्टिक में घी गर्म करें, अब इसमें धीमी आंच में गुलाब जामुन सेकें. ब्राउन होने तक इसे सेकें.
चाशनी बनाने का तरीका (Chashni recipe)-
  1. अब एक बर्तन में शक्कर व 2 कप पानी डाल कर पकाएं, चीनी अच्छे से घुलने के बाद 1-2 min तक पकाएं. अब अंगूठे व ऊँगली में इसे लेकर देखें. चाशनी का तार पूरा एक नहीं होना चाहिए, आधे तार की चाशनी इसके लिए चाहिए. अब इसे ठंडा करने रख दें.
  2. इन गुलाब जामुन को चाशनी में डालें, परोसने से पहले 15-20 min तक इसमें डले रहने दें, ताकि मिठास अंदर तक समाहित हो जाये.
  3. अब गरमागरम गुलाब जामुन सर्व करे, आप चाहें तो इसमें रबड़ी भी डाल कर दे सकते है.

गुलाब जामुन का आटा बनाते समय ध्यान रहे ये बहुत गीला या कड़ा ना हो. 1-2 गुलाब जामुन बना कर देख लें अगर बिथर रहें है तो आप इसमें थोड़ी सी मैदा और मिला लें. आने वाले होली के त्यौहार में गुलाब जामुन की इस रेसिपी को जरुर ट्राई करें और अपने रिव्यु हमारे साथ शेयर करें.

अन्य पढ़े:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Gulabjamun

aajtak
गुलाब जामुन टीम पकवानगली नई दिल्ली, 28 October, 2015 गुलाब जामुन गुलाब जामुन एक नज़ररेसिपी क्विज़ीन :इंडियनसमय :30 मिनट से 1 घंटामील टाइप :वेज आवश्यक सामग्रीगुलाब जामुन के लिए सामग्री- 100 ग्राम मावा (खोया) एक बड़ा चम्मच मैदा 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा घी चाश्नी के लिए सामग्री- 2 कप चीनी 2 बड़े चम्मच दूध थोड़ा पानी मिला हुआ 4 हरी इलायची पिसी हुई 2 कप पानी विधिगुलाब जामुन बनाने की विधि- - एक बर्तन में मावा (खोया) हाथ से अच्छी तरह मैश करें. मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए. - अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंदें, इसे न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नर्म. ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए. यदि सूखा लग रहा है तो हथेलियों को पानी से गीला करके उसे फिर गूंद लें. - जब मावा-मैदा का गिश्रण अच्छी तरह गुंद कर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर के छोटे बॉल में बांट लें. - अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर फ्राई कर लें. जब ब्रेड घी में ऊपर आ जाए, तो आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. - जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज करके घी गरम करें और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन सेंक लें. इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकाल कर रखें. चाश्नी बनाने की विधि- - चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें. - जब चीनी घुल जाए, तो आंच तेज करके चाशनी को उबालें. - अब चाशनी में दूध मिलाकर, उसे तेज आंच पर ही उबलने दें. - चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें. यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें. वरना थोड़ा और पकाएं और फिर चेक करें. - इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छान कर, फिर से गैस पर रख दें, और इसमें पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक और पकाएं. - गैस बंद कर दें और इस तैयार चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें. आधे घण्टे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे. - तैयार स्वादिष्ट गुलाब जामुन, कटोरियों में रख कर खाएं और खिलाएं. Facebook twitter Home GO to TOP Copyright © 2021 Living Media India Limited.